Dhirendra Shastri : 27 साल के हुए धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री, जानें उनसे जुड़ी कई खास बातें…..

KNEWS DESK-  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के रहने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। उनकी कथा सुनने के लिए लाखों लोग दूर-दूर से उनके दरबार में आते हैं। लोगों की कथा सुनने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अपनी चमत्कारी सिद्धियों की वजह से तो सुर्ख़ियों में रहते ही हैं साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में –

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई के दिन गढ़ा गांव छतरपुर जिले में हुआ था। आज वह 27 साल के हो चुके हैं।  जैसा कि सभी लोग जानते हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनके पास बालाजी की असीम कृपा है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर लाखों लोग आज उनसे मिलने के लिए बागेश्वर धाम पहुंचे।

घर बैठे लगाइए अर्जी

अगर आप अर्जी लगाने के लिए बागेश्वर धाम में नहीं आ सकते हैं तो घर में स्थित पूजा स्थल पर आप कपड़े में एक नारियल बांध कर रख सकते हैं। ऐसा करने से बागेश्वर बालाजी महाराज अर्जी को अवश्य सुनेंगे। आप लाल, पीले और काले कपड़े में नारियल को बांध सकते है। अगर आपकी अर्जी सामान्य है तो लाल कपड़े में नारियल बांधे। अगर शादी-विवाह से जुड़ी अर्जी है तो नारियल को पीले कपड़े में बांधे। वहीं अगर अर्जी प्रेत बाधा से जुड़ी है तो नारियल को काले कपड़े में बांधे।

इतना पढ़ें हैं धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई गंज गांव से अपनी पढ़ाई की। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की है लेकिन कहा जाता है कि उनके पास बीए की डिग्री मौजूद है। लेकिन एक इंटरव्यू में कहा गया था कि उन्होंने ठीक से पढ़ाई नहीं की है, इसलिए वह इस पढ़ाई को नहीं मानते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री की नेटवर्थ

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। अक्सर उन्हें चार्टर्ड प्लेन से लेकर महंगी गाड़ियां तक में घूमते हुए देखा जा चुका है। वह भले ही सिंपल रहते हैं लेकिन उनकी लाइफस्टाइल काफी अलग है। कहा जाता है कि हर महीने 3.5 लाख रुपये तक की कमाई करते हैं। उनकी सालाना कमाई 40 लाख रुपए के आसपास है। कुल संपत्ति 9 करोड़ रूपये है।

विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री लोगों की समस्याएं सुन कर उनका समाधान करने का दावा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भूत, प्रेत से लेकर बीमारी तक का इलाज वह कर देते हैं। वह इंसान को देखते ही उसकी हर तरह की परेशानी जान लेते हैं। धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री का कहना है कि वह वह लोगों की अर्जियां भगवान तक पहुंचाने का जरिया है। अर्जियां सुन कर ही भगवान उन्हें समाधान बताते हैं। इसी पर नगापुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री को चुनौती दी और यही से ही उनके विवाद की शुरुआत हुई।

About Post Author