“श्री राम ध्वज यात्रा” में राम भक्तों का उमड़ा जन सैलाब, जय श्री राम के नारों से गूंज उठी सरोवर नगरी

रिपोर्ट – कान्ता पाल

नैनीताल – श्री रामलला विराजमान महोत्सव के शुभ अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल में “श्री राम ध्वज यात्रा” में राम भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस बीच सरोवर नगरी जय श्री राम के नारो से गूंज उठी।

 रामधुन पर झूमते नजर आए राम भक्त

आज श्री रामलला विराजमान महोत्सव के शुभ अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल में “श्री राम ध्वज यात्रा” में राम भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा,और पूरी नगरी जय श्री राम के नारो से गूंज उठी , तो वही माँ नयना देवी मंदिर में सुबह से ही रामभक्त राम भक्ति में लीन नजर आए।

नैनी पहुंचे पर्यटकों में भी दिखा उत्साह 

नगर में विभिन्न हिदू संगठनों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में राम भक्त रामधुन पर झूमते नजर आए। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने भी शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नैनी पहुंचे पर्यटकों का कहना है यहां पर रामोत्सव के प्रति लोगो मे उत्साह देखकर उन्हें यहां अयोध्या में होने का अहसास हो रहा है।

 

 

About Post Author