शहर में प्रतिदिन बढ़ रहे डेंगू के मरीज, आठ और लोगों की हुई पुष्टि

उत्तराखंड-   बरसात का मौसम शुरू होते ही शहर में डेंगू की बीमारी बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों से लगातार डेंगू के मरीज निकल रहे हैं। बीते दिन भी शहर में डेंगू के आठ और मरीज मिले। जिसके बाद शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 46 हो गयी है। बीते दिन डेंगू के जो मरीज पाये गए। वे शहर के जीएमएस रोड, तपोवन क्षेत्र, कैंट क्षेत्र, धर्मपुर व अजबपुर क्षेत्र से आये हैं। जिनका शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं डेंगू के कुछ मरीजों का इलाज घर पर ही हो रहा है। डेंगू के लगातार आते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सजग है।

डेंगू की जांच हेतु हेतु बढ़ाई जा रही सैंपलिंग

शहर में डेंगू की रोकथाम को लेकर सैंपलिंग भी बढ़ाई जा रही है। बीते दिन 207 सैंपल एलाइजा जांच को भेजी गयी है। साथ ही जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिले हैं वहां नगर निगम की ओर से सघन फोगिंग भी की जा रही है। साथ ही डेंगू के लार्वा को कीटनाशक डालकर नष्ट भी किया जा रहा है। शहर में डेंगू के बढ़ते मरीजों को रोकने हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। संभावित क्षेत्रों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को नष्ट किया जा रहा है।

About Post Author