आउटस्टैंडिंग अचीवर बने आप के राघव चड्डा…

के न्यूज़\ दिल्ली- राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को बुधवार 25 जनवरी २०२३ को लंदन में प्रतिष्ठित इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स में ‘आउटस्टैंडिंग अचीवर’ के अवार्ड से सम्मनित किया जायेगा। राघव चड्ढा को ‘सरकार और राजनीति’ की श्रेणी में आउटस्टैंडिंग अचीवर के रूप में चुना। यह अवार्ड ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जो लोकतंत्र और न्याय का अनुभव कैसे किया जाये और लोगों की भलाई के लिए  चुनौतीपूर्ण सामाजिक समस्याओं से कैसे निपटा जाये इस छेत्र में उत्कृष्टता प्रदर्शन करने वाले को मिलता है |

 

 

इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स के इस सम्मान से सम्मानित होने पर राघव चड्ढा ने कहा, “यह पुरस्कार किसी व्यक्ति की उपलब्धियों की मान्यता नहीं है, बल्कि मेरे नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा शुरू की गई राजनीति के एक नए ब्रांड की मान्यता है। भारत की सबसे तेजी से बढ़ती राजनीतिक स्टार्ट-अप, आम आदमी पार्टी, वास्तव में अपने लोगों का प्रतिनिधि है। यह पुरस्कार लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक पूर्व छात्र की अरविंद केजरीवाल स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के मशाल वाहक बनने की यात्रा को मान्यता देता है, जिसका मैं एक छात्र हूं और ऐसे ही कई चेहराविहीन और नामहीन जमीनी कार्यकर्ता हैं। मैं यह पुरस्कार अपने नेता अरविंद केजरीवाल जी और उन लोगों को समर्पित करता हूं जिन्होंने इस पार्टी को बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है। यह पुरस्कार मुझे कड़ी मेहनत करने और अपनी क्षमता के अनुसार अपने देश के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। ”

इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर्स भारत की 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर यूनाइटेड किंगडम में पढाई करने वाले युवा भारतीयों की शैक्षिक और व्यावसायिक उपलब्धियों के सम्मान में मनाया जाता है। राघव चड्ढा ने प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से पढ़ाई की और इसके बाद वही लंदन में एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म की स्थापना की। भारत लौटने  के बाद एक युवा कार्यकर्ता के रूप में भ्रष्टाचार विरोधी कानून की मांग करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट में शामिल हुए।जोकि आंदोलन के बाद आम आदमी पार्टी के रूप में एक राजनीतिक पार्टी  के रूप में बन गयी।

यह सम्मान यूके सरकार की अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग और यूनाइटेड किंगडम के उच्च शिक्षा क्षेत्र द्वारा आयोजित  है।

आपको बता दे कि राघव चड्ढा के लिए यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। पिछले साल, इनको सबसे प्रतिष्ठित विश्व आर्थिक मंच द्वारा यंग ग्लोबल लीडर का सम्मान मिला था और अब आउटस्टैंडिंग अचीवर’ के अवार्ड से सम्मनित किया जायेगा|

 

About Post Author