SIR रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘People Against SIR’ गठबंधन ने विरोध प्रदर्शन किया। अशोका रोड पर बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास आयोजित प्रदर्शन में CPI(M) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, छात्र संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य एक्टिविस्ट शामिल हुए।

Knews Desk- प्रदर्शनकारियों ने SIR की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए इसे रद्द करने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका और SIR की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए।

विरोध प्रदर्शन में वृंदा करात और योगेंद्र यादव की मौजूदगी के अलावा छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अर्थशास्त्रियों ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांग केवल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे भी उनके आंदोलन का हिस्सा हैं।

‘People Against SIR’ गठबंधन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने स्पष्ट किया कि वे SIR रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *