रोहींग्या को जल्द देश से बाहर निकाला जाएगा : केंद्र

नई दिल्ली   केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बताया की केंद्र सरकार ने कई बार स्पष्ट किया हैं की अवैध प्रवासियों को यहा शरण नहीं दी जाएगी |सरकार उन्हे उनके देश वापस भेजने की पूरी कोशिश कर रही हैं | उन्होंने कहा की मै एक बार फिर  स्पष्ट कर दूँ की गृह मंत्रालय ने साफ कहा हैं की म्यांमार के रोहींग्या मुसलमानों को भारतीय नागरिकता नहीं दी जाएगी | उन्हे हर हाल मे उनके देश वापस भेजा जाएगा |उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरवीन्द्र केजरिवाल पर भी आरोप लगाते हुए कहा की मुख्यमंत्री अवैध प्रवासियों को रेवड़ी बाँट रहें हैं और वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं |मुख्यमंत्री राजनीति लाभ के लिए रोहींग्याओ  को मुफ़्त मे पानी बिजली और राशन दे  रही हैं | तथा अब उन्हे आवास देने की योजना बना रही हैं |

About Post Author