दिल्ली क्राइम सीजन 2 का ट्रेलर आउट

दिल्ली क्राइम सीजन 2 का ट्रेलर आउट   


पॉपुलर वेब सीरीज  दिल्ली क्राइम का सीजन 2 आने वाला है। ट्रेलर से लग रहा है की यह भी पिछले सीजन की तरह धमाकेदार और थ्रिलर भरा होगा। यह एक सनसनीखेज क्राइम पर आधारित है। एक बार फिर से शेफाली शाह को डीसीपी वर्तिका सिंह के रूप में दिखाई दे रही हैं इसके साथ ही नीति सिंह, रसिका दुग्गल, भूपेंद्र सिंह, राजेश तैलंग  के अलावा आदिल हुसैन,  अनुराग अरोड़ा, सिद्धार्थ भारद्वाज और गोपाल दत्त नजर आए है। यह वेब  सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 26 अगस्त 2022 को आएगा। सभी को इसके रिलीज होने का काफी इंतजार है क्योंकि इसके ट्रैलर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को काफी  बड़ा दिया है।साल 2019 में आई सीरीज के पहले सीजन की कहानी में दिल्ली के एक गैंगरेप केस को दर्शाया गया दिल्ली क्राइम सीजन 1 ने काफी धमाका किया था जिसमे की निर्भय की स्टोरी को लोगों के बीच दिखाया गया था। निर्भय की कहानी लोगों को चाहे पता थी उनको असल मे इस को देखना था। यह दिल्ली में हुआ सबसे शर्मनाक घटना थी जिसने पूरे इंडिया को हिला कर रख दिया था। जिसके लिए लोग  इंसाफ पाने के लिए लोगों ने बहुत विरोध प्रदर्शन किया था। जब यह वेब  सीरीज के रूप मे आई तो लोगों ने उसको बहुत देखा और काफी पसंद भी किया। यह सीरीज सबसे ज्यादा देखी गई थी। उसको देखते हुए इसके मेकर्स ने इस का 2 सीजन बना दिया है।
इस सीजन को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है। इस ट्रेलर का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार था जो अब पूरा हो गया। इस बार डी एसपी वर्तिका दिल्ली में आए दिन तेजी से हो रहे क्राइम को काबू करना चाहती है जिसको करने मे वह अपना पूरा जोर लगा रही है ताकि दिल्ली से क्राइम को खत्म किया जा सके। इसमें दिखाया गया की  दिल्ली मे बुजुर्गों की किस तरह आए दिन हत्या की जा रही इस को अंजाम देने के लिए वह आयरन रॉड, हथौड़े और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल करते हैं और अपने बदन पर तेल लगा लेते हैं ताकि कोई उन्हें पकड़ ना सके।
ट्रेलर में शेफाली शाह जो की वर्तिका  का किरदार निभा रही है ये सब कातिल आजाद घूम रहे है यह सब कब तक होता रहेगा यह हम पर डिपेंड करता है। हम ऐसा क्या गलत कर रहे है की क्राइम काम ही नहीं हो रहा । उसमे बने पुलिस अधिकारी राजेश कहते है की यह सब सोचने का समय ही नहीं मिलता उससे पहले दूसरा क्राइम हो जाता है। यह सीजन भी लोगों को बहुत पसंद आने वाला है।

About Post Author