आजादी की दिवाली मना रहा हैं हिंदुस्तान

 नई दिल्ली ,  भारत आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न मना  रहा हैं | 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस 2022 को लेकर तैयारियां जोर शोर मे हैं | और  लगभग इसकी पूरी तैयारियां हो चुकी हैं | इस बार भारत अपना स्वतंत्रत दिवस कुछ खास तरीके से मना  रहा हैं | तथा साथ ही भारत मे हर घर तिरंगा अभियान भी चल रहा हैं | आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा कैपेन चला रही हैं | लोग इस कैपेन मे बढ़ -चड़ के हिस्सा लें रहें हैं | लोग अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा  फहरा रहे हैं |इस अभियान के तहत सरकार ने लोगों से अपील की हैं की वो 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की हैं | हर घर तिरंगा अभियान में डाक विभाग भी राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री कर अहम भूमिका निभा रहा हैं |वही साथ ही आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभर की इमारतों तिरंगा लाइटों से सजाई गईं हैं | देश भर की इमारते जगमगा रही हैं | वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आजादी के अमृत महोत्सव की बड़ी तैयारी चल रही हैं | शासन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अमृत महोत्सव को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारियां का जिम्मा दिया हैं | (lda) के विसी डाँ इंद्रमणी  त्रिपाठी ने  बताया की आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा योजना के तहत 5 लाख लोगों तक lda तिरंगा पहुंचाया !

About Post Author