अमित शाह ने फहराया आवास में तिरंगा

शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया है, इसी उपलक्ष में कई लोगों ने अपने घरों में तिरंगा लहराया। इसी के तहत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सुबह 8 बजे अपने आवास पर ध्वज फहराया।

आजादी के अमृत महोत्सव के निरीक्षण में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75वे वर्ष के उपलक्ष में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शनिवार से शुरू हो गया है। इससे पहले, शाह ने देशवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अपने घरों में तिरंगा फहराकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भाग लेने के लिए आह्वान किया था।

वही बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था की भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में केवल तीन रंग नहीं होते हैं, बल्कि यह हमारे अतीत के गौरव, वर्तमान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भविष्य के सपनों का हमारा प्रतिबिंब है।

About Post Author