अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के दिन जाने बाघों के बारे में कुछ अनोखी बातें

 

बिल्ली वंश का जन्तु बाघ (Tiger) एशिया का निवासी है   भारत में उत्तर से दक्षिण तक प्राय: सभी जंगलों में मिलता है  बड़ी बिल्लियों में टाइगर (Tiger) सबसे बड़ा होता है लेकिन शेर की अपेक्षा इसका शरीर अधिक छरहरा होता है  आइये आज हम बाघ (Tiger) से जुड़े रोचक तथ्य जानते  है 
 
1- भारत में स्वभाव एवं आहार के आधार पर तीन तरह के बाघ पाए जाते है लोदिया बाघ , ऊँटिया बाघ और नर भोजी बाघ | लोदिया बाघ सघन वन में रहता है और जंगल के जंतुओं को मारकर अपना निर्वाह करता है  ऊँटिया बाघ जंगल के किनारे रहकर अपना जीवन व्यतीत करते है और कभी कभी आस पास के गांवों में भी घुस जाते है तीसरी तरह का बाघ अक्सर बूढा होता है  
 
2- बाघ पहले साइबेरिया और न्यू साइबेरियन द्वीपों में पाए जाते थे   इसके बाद वे एशिया और मलेशिया पहुचे
3- बाग दिन के ठंडे समय में शिकार करना पसंद करता है  यह जंगली सूअर से लेकर भैंसों तक का शिकार कर लेता है  कभी कभी भोजन की कमी होती है तो छिपकलियों ,मेंढक , मगर को खाना सीख जाते है  मृत जंतुओं को खाना भी सीख लेता है
4-बाघ औसतन 9 किलोग्राम मांस प्रतिदिन खा लेता है  वर्ष भर में एक बाघ 45-50 हिरनों का शिकार कर लेता है 
5- स्वभाव से बाघ डरपोक होता है  जब तक यह घायल नही हो जाता या इससे छेड़कानी नही की जाती , तब तक यह सामना नही करता 
6- बाघ को अपने आवास-स्थल से बहुत लगाव होता है  शिकार के लिए चक्कर लगाने के बाद वापस उसी स्थान पर लौटकर आता है
7-एक बाघ (Tiger) की दहाड़ को 3 किमी दूर से सुना जा सकता है
8-एक बिल्ली का DNA बाघ के DNA से 95.6 प्रतिशत मेल खाता है 
9- बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है
10-बाघ विश्व की सबसे बड़ी Wild Cat है जिसका वजन 363 किलो तक हो सकता है और इनका शरीर 2 मीटर तक फ़ैल सकता है

About Post Author