दिल्ली-NCR लोगों को गर्मी से मिली राहत,देर रात से हो रही बारिश

KNEWS DESK…. मौसम विभाग के पूर्व के अनुमानों को अनुसार दिल्ली-NCR  में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। साथ ही बिजली भी कड़क रही है। जिसे प्री-मानसून बारिश माना जा रहा है। देर रात बादल गरजने के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। जिससे लगातार तापमान तो गिर ही रहा है साथ लोगों को तपिश भरी गर्मी से कहीं न कहीं राहत जरूर मिल रही है।

दरअसल आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में रविवार को उमस भरी गर्मी से निजात मिलने मिल सकती है। क्योंकि तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके की तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का लगातार सिलसिला जारी रहने वाला है। 25 जून को दिल्ली के साथ मुम्बई में मानसून की एंट्री हुई है। 21 जून 1961 के बाद ऐसा पहली बार हो हुआ है जब दिल्ली और मुम्बई में एक ही दिन मानसून की एंट्री हुई है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी और मध्य भारत में मानसून की गतिविधियां तेज होने से  उत्तर भारत समेत दिल्ली में अगले सप्ताह तक प्री-मानसून की बारिश पहुंचने की संभावना है। गौरतबल हो कि इस बार उत्तर भारत में मई के महीने में लू नहीं चली, वहीं जून में लू की स्थिति नहीं रही। अब जून के बचे इन पांच दिनों में हल्की से तेज बारिश होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं होगा। वहीं जून में हुई कम बारिश का कोटा भी यह पांच दिनों में होने वाली बारिश पूरा कर देगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। जल्द ही यह उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा। अगले छह दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट विभाग पहले ही जारी कर चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक हल्की से तेज बारिश का दौर 30 जून तक रहेगा। इस दौरान तापमान घटता बढ़ता रहेगा। 25 जून को तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि 26 जून को तापमान बारिश की वजह से 32 डिग्री पहुंच जाएगा। 28 से 30 जून के बीच तापमान 36-37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अमूमन 24 से 30 जून तक तापमान 37.4 डिग्री से लेकर 38.6 डिग्री रहता है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज हुई। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नजफगढ़, जाफरपुर और पीतमपुरा जैसे इलाकों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। पीतमपुरा में तो न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About Post Author