रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने की ये अपील

KNEWS DESK- 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है| 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद अब राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है| इसी बीच अयोध्या प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की कोशिश यह है कि मंगलवार की तस्वीर फिर न दोहराई जाए|

IG रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने कहा, भीड़ लगातार मौजूद है लेकिन उसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं| हम बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से अपील करते हैं कि वे दो सप्ताह बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं| मंदिर के आसपास सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है| पुलिस अधिकारियों के अनाउंसमेंट्स भी चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को सचेत किया जा सके| पुलिस अधिकारी ने कहा कि आराम से आएं, जो लोग आ सकते हैं और जो लोग दिव्यांग हैं, बीमार हैं या व्रती हैं, वो एक हफ्ते बाद आएं|

फोर्स तैनात करने के सवाल पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि कल जितनी ही फोर्स आज भी है| हम परिस्थिति के अनुसार प्लान करते रहते हैं| उन्होंने कहा कि मंदिर के भीतर कोई समान लेकर नहीं जा सकते हैं| 26 जनवरी तक गाड़ियों का डायवर्जन है| 26 जनवरी के बाद मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा|

उत्तर प्रदेश के विशेष एडीजीएलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि लोग यहां भारी संख्या में एकत्र हुए हैं| प्रमुख गृह सचिव और मुझे यहां भेजा गया है| हमने भीड़ प्रबंधन के लिए कतार प्रणाली में सुधार किया है| हमने लोगों के लिए चैनल बनाए हैं|

About Post Author