उत्तराखंड BJP प्रदेश कार्यालय में UCC बिल पारित होने पर अभिनंदन कार्यक्रम का किया गया आयोजन ,बतौर मुख्य अतिथि सीएम धामी ने की शिरकत

रिपोर्ट – अंकित काला 

देहरादून – विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित होने के बाद भाजपा मुख्यालय देहरादून में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की| कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया साथ ही उनका आभार भी व्यक्त किया|

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा में आज यानी बुधवार को UCC बिल पारित किया गया था। बिल पारित होने के बाद बहुमत से पास हो गया, जिसके बाद अब राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद बिल कानून का शक्ल ले लेगा। यूसीसी विधेयक पारित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।इस मौके पर उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में  स्वागत एवं अभिनंदन  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड विधानसभा ने समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने आतिश बाजी कर अपनी खुशी का इजहार भी किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया तथा सभी का आभार जताया।

पूरे देश को समान नागरिक संहिता

सीएम पुष्कर धामी ने समारोह  में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता से किया सबसे महत्वपूर्ण वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह कानून पूरे भारत में लागू होगा। धीरे-धीरे सभी राज्य इसको अपनाएंगे और पूरे देश को समान नागरिक संहिता कानून से आच्छादित किया जाएगा। इस कानून के लागू होने के बाद दुराचार, अनाचार, विषमता, असमानता सब कुछ दूर हो जाएगी। महिलओं के लिए यह बिल सबसे महत्वपूर्ण साबित होगा।

About Post Author