भारत दिवस की परेड में नाचा ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, अमेरिका के शिकागो शहर में गूंजा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

अमेरिका का शिकागो शहर तिरंगे के साथ भारत माता को जय छत्तीसगढ़ सबले बढ़िया के नारों से गूंज उठा मंगलवार को अमेरिका का शिकागो शहर  का माहोल छत्तीसगढ़िया रंग में रंगा हुआ नजर आया इंडियन कम्युनिटी  आउटरीच के  तत्वावधान  में आयोजित सबसे बड़ी भारत दिवस परेड 2021 में NACHA ने  छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है गौरतलब है कि शिकागो में भारतीय समुदाय द्वारा अपने अपने राज्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित की गई अलग अलग राज्यों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी थी

 

 

शिकागो की रोड शो में  NACHA  के द्वारा मिनी रायपुर की झांकी छत्तीसगढ़ की समृद्धि को दर्शाती है प्रतीक के रूप में घड़ी चौक की घड़ी और आई लव रायपुर की झांकी ऐसा प्रतीत हो रही थी  जैसे छत्तीसगढ़ और शिकागो की दूरियां मिट  गई  है NACHA के सदस्य  भले सात समंदर पार रह रहे है लेकिन दिल बिल्कुल अपनी मातृभूमि के लिए  के लिए धड़कता है NACHA की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में संस्कृति को सहेजने  का संदेश पूरी दुनिया को दे रहे है ।  गले में कटली मोहर , कान में खुटी , हाथ ओर भुजा में नागमोरी  बहुटा पहुंची माथे में बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा प्रेम व्यक्त  कर रहे है ।

 

छत्तीसगढ़ लोकगीत  मऊंहा झरे रे मऊंहा झरे  रे  …. डोगरी के तीर , लगे हे साल छींद , लाली परसा बन  मा फुले ,  मऊंहा झरे रे मऊंहा झरे  रे  , सुनकर सभी लोकनृत्य करते हुए अपनी संस्कृतिक परंपरा के संवाहक बजे हुए थे पुरा भारत 75 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है इस अवसर पर अमेरिका से सांस्कृतिक संदेश पूरी दुनिया में भारत की विशाल अद्भुत परंपरा का साक्षी बन रहा है

About Post Author