छत्तीसगढ़: अंबिकापुर कला केंद्र मैदान पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा

रिपोर्ट- विकास गुप्ता

अंबिकापुर/सरगुजा- कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस पार्टी के द्वारा निकालकर अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,लोकसभा सांसद राहुल गांधी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व मंत्री TS सिंह देव एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के साथ-साथ प्रदेश के नामी दिग्गज कांग्रेस के नेता शामिल रहे।इस दौरान राहुल गांधी ने कहां की केंद्र की भाजपा सरकार लोगों को लोक लुभावने वादे कर ठगने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि देश में अगर हमारी सरकार बनती है तो ,सबसे पहले जातिगत जनगणना फिर से कराई जाएगी।इस समय पर देश आर्थिक आर्थिक संकटों से जूझ रहा है।

मोदी की गारंटी को लेकर कहां की उनके द्वारा हमारी गारंटी को अपनाया गया है वही 2019 के चुनाव में उन्होंने जनता से झूठ बोला था,मोदी गरीबों के साथ न होकर पूंजीपतियों के साथ रहते हैं।कार्यक्रम में कन्हैया कुमार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ प्रभारी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में हम चुनाव हारे नहीं है हमें हराया गया है।भारत जोड़ो न्याय यात्रा आजादी की दूसरी लड़ाई के समान है राहुल गांधी इसके नायक और कांग्रेस का हर कार्य करता है।

एक योद्धा के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है पीसीसी चीफ दीपक बैज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री स सिंह देव नेवी सभा को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें-  उत्तर प्रदेश : मथुरा में बसंत पंचमी के दिन से हुई होली पर्व की शुरुआत

About Post Author