छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहली बार पहुंचे राजनांदगांव

रिपोर्ट:वसीम क़ुरैशी

राजनांदगांव- भाजपा सरकार आने के बाद राजनांदगांव का प्रभारी मंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बनाया गया है| आज पहली बार विजय शर्मा राजनांदगांव पहुंचे हुए थे। विजय शर्मा सबसे पहले जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा कोर ग्रुप की मीटिंग में शामिल हुए| साथ ही राजनांदगांव लोकसभा के संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की| इसके बाद उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सभी अधिकारियों के साथ बैठक ली एवं जिला प्रभारी मंत्री होने के नाते राजनांदगांव में हो रहे काम का लेखा- जोखा लिया।

मीटिंग के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिलाओं को बैटरी ऑटो रिक्शा की चाबी प्रदान की। राजनांदगांव को जेहादीगांव बताने वाले कार्टून पर बोलते हुए विजय शर्मा ने कहा, यह एक कार्टूनिस्ट की सोच है, जो भूतकाल में घटना पर आधारित थी| भूपेश बघेल दुर्ग से भाग कर राजनांदगांव लोकसभा का चुनाव लड़ने पहुंचे हैं।

विष्णु देव साय की महतारी वंदन योजना, आवास योजना और किसान उन्नति योजना से जो आम लोगों को लाभ हो रहा है वह देश में प्रतिमान के रूप में बन रहा है। CAA के बारे में बोलते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हो रहा है यह कानून पास होना जरूरी था। पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों को राहत मिलेगी|

नक्सली हत्याओं के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है यह जांच का विषय है लेकिन किसी की भी नक्सली हिंसा से मौत सरकार के लिए चिंता का विषय है। रोहिंग्या के विषय में बोलते हुए विजय शर्मा ने आगे कहा कि रोहिंग्या की जांच हो रही है और पुलिस FIR भी की गई है, जिन्होंने गलत नागरिकता का प्रमाण दिया था।

About Post Author