अतीक अहमद की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने दिया बड़ा बयान-माफिया राज का हृदय से सफाया होना चाहिए

अमरोहा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी अमरोहा के सैदनगली पहुंचे। जहां उन्होंने आगामी चार अप्रैल को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि सैदनगली नगर पंचायत बनने के बाद पहली बार चैयरमैन पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में भाजपा ने अनुकृति चौधरी को मैदान में उतारा है। साथ ही कहा कि भाजपा इस बार चुनाव में प्रदेश की सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव जीत रही है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अमरोहा की नगर पंचायत सैद नगली में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होने जा रहा है। यहां से भाजपा की अनुकृति चौधरी मैदान में है। जो एक पढ़ी लिखी, हौनहार और एक काबिल महिला है। जिन्होंने खासकर महिलाओं की समस्याओं और क्षेत्र में बदहाल स्थिति को बेहतर करने के बारे में सोचा है। इसी के चलते उनके पक्ष में वोट मांगने के लिए वह खुद यहां आए है। साथ ही उन्होंने वार्डों में घूमकर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की ओर लोगों को विश्वास दिलाया कि आपकी नगर पंचायत को एक सुंदर नगर पंचायत बनाने का काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले निकाय चुनाव में भाजपा ने अधिकतम 50 फ़ीसदी से ज्यादा नगर पालिका और अन्य दलों से ज्यादा नगर पंचायत की सीटें जीती थी। लेकिन इस बार प्रयास है कि भाजपा अधिक से अधिक सीटें जीतें। साथ ही विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने माफियाओं को पालने का काम किया था। लेकिन जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। हमने माफियाओं का अंत करने का काम किया है। आगे कहा कि अतीक अहमद के भरोसे जो संसद में और विधानसभा में अपने सदस्य बढ़ाते रहे हो आप उनको उसकी हत्या में भी राजनीतिक लाभ दिखाई पड़ रहा है इसलिए वह ऐसे बयान दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि माफिया राज का उत्तर प्रदेश से सफाया होना चाहिए और बीजेपी माफिया राज को समाप्त करने के पक्ष में है, इसके अलावा उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में अखिलेश यादव को कोई जानता नहीं है इसलिए उन्हें वहां कौन स्टार प्रचारक मानेगा आप ही बताइए, उन्होंने कहा कि उनका गठबंधन ठग बंधन होता है और यह ज्यादा दिन नहीं चल पाता।

About Post Author