विधानसभा चुनाव: सिक्किम विधानसभा के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, 4 राज्यों में उपविधानसभा चुनाव के लिए भी उतारे उम्मीदवार

KNEWSDESK-  सिक्किम में विधानसभा चुनाव हैं। विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसी को देखते हुए  भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की।  इस सूची में 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ है।  साथ ही 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

आपको बता दें कि सिक्किम में बीजेपी और सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के बीच गठबंधन था। अब सत्ताधरी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा एनडीए गठबंधन का हिस्सा नहीं है। बीजेपी राज्यसभा की एक सीट पर भी जीत हासिल की थी। बीजेपी धीरे – धीरे राज्य में विस्तार कर रही है। हाल ही में  सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के 10 विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। फिर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने बीजेपी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चलाई थी। इसके अलावा 2 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए इसके बाद बीजेपी के पास अब 12 विधायक हैं।    2019 की बात करें तो सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं डेमोक्रेटिक फ्रंच 15 सीटों पर जीती थी।

आपको बता दें कि हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायक बागी हो गए थे। जिसकी वजह से कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनू सिंधवी चुनाव हार गए थे। अब भाजपा की तरफ से  उन बागी नेताओं को टिकट दिया गया है।

उपचुनाव में इन्हें टिकट 

गुजरात में देखें तो  पोरबंदर की सीट से अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया , मनावदर की सीट से  अरविंदभाई जिनाभा लड़ानी ,विजापुर की सीट से  चतुरसिंह जावंजी चावड़ा , वाघोडिया की सीट से  धर्मेंद्रसिंह रानुभा वाघेला, खंभात की सीट से  चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल टिकट दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में आए तो  सुजानपुर की सीट से  रजिंदर राणा ,बड़सर की सीट से इंद्र दत्त लखनपाल ,गगरेट की सीट से चैतन्य शर्मा , कुटलैहड़ की सीट से  देविंदर कुमार ,धर्मशाला सीट से  सुधीर शर्मा को उतारा गया है।

कर्नाटक से शोरपुर की सीट से नरसिंहनायक, पश्चिम बंगाल से भगवानगोला की सीट से भास्कर सरकार टिकट दिया गया है।

About Post Author