देश में पहली बार दरोगा ट्रांसजेंडर बनीं मानवी मधु, रहेंगी बिहार में कार्यरत

KNEWS DESK, मानवी मधु कश्यप देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बन गईं हैं| यह कारनामा करके मानवी ने इतिहास रच दिया है| वह बिहार में कार्यरत रहेंगी| वहीं बिहार SI में सेलेक्शन के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अपने गुरु रहमान सर और माता-पिता का धन्यवाद किया|

बिहार से देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा का हुआ चयन – The Bihar Now

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मंगलवार को बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है| शारीरिक दक्षता, शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण आदि अर्हता के आधार पर 3727 अभ्यर्थियों पर चयन के लिए विचार किया गया| इनमें 1,275 अभ्यर्थी अंतिम मेधा सूची में शामिल किए गए हैं| इस रिजल्ट में तीन ट्रांसजेंडर सफल हुए हैं| जिसमें  बिहार के बांका की रहने वालीं मानवी मधु कश्यप देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बन गईं हैं| इसके अलावा आपको  बता दें कि तीन ट्रांसजेंडरों में दो ट्रांसमेन हैं और मानवी अकेली ट्रांसवुमेन हैं| वहीं मानवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने गुरु को दिया है| जिन्होंने उसे यहां तक पहुंचने में बहुत सपोर्ट किया|

About Post Author