धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के चलते पप्पू यादव ने साधा निशाना, कहा कुछ ऐसा…

KNEWS DESK- बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं| एक बार फिर उनके नोएडा में दिए गए एक बयान के चलते अब विवाद उठ रहा है| जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बात चीत के दौरान धीरेन्द्र शास्त्री के महिलाओं पर दिए गए बयान पर निशाना साधा है|

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में कथा के दौरान कहा कि सबसे ज्यादा श्राप ब्यूटी पार्लर वालों को है, जो जामुन पर इतना फाउंडेशन लगा देते हैं| हम शृंगार के विरोध में नहीं हैं, न हमें इससे कोई दिक्कत है| बस जो ज्यादा चटर-पटर दिखता है, वो सही नहीं है| उन्होंने ये भी कहा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है तो हम यह समझते हैं कि यह प्लॉट अभी खाली है|

बागेश्वर धाम के पंडित के इस बयान पर पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को जेल में बंद कर देना चाहिए| फांसी देनी चाहिए| सीधे कील ठोक देना चाहिए| रविवार को पप्पू यादव अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए हाजीपुर सर्किट हाउस गए थे| वहीं पर उन्होंने बातचीत के दौरान धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा|

इसके पहले भी धीरेन्द्र शास्त्री के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान के चलते काफी विवाद हुआ था और अब एक बार फिर से उनके बयान पर सिसायत जारी हो गई|

About Post Author