बिहार की 4 सीटों में 2 बजे तक 27.23% हुआ मतदान, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में डाला वोट

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में बिहार की 4 सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा ,जमुई में हो रही वोटिंग| दोपहर 2 बजे तक 4 सीटों पर  27.23 % मतदान हुआ| मतदान शाम 6 बजे तक और संवेदनशील बूथों पर 4 बजे तक मतदान होंगे|  उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में वोट डाला |

4 सीटों में 2 बजे तक 20.42% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में बिहार की 4 सीटों पर 20.42% मतदान हुआ| औरंगाबाद में 29%, गया में 30.40%, नवादा में 27.23%, जमुई में 34.25% वोटिंग हुई |

उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डाला वोट 

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर में वोट डाला और कहा कि “आज लोकतंत्र का पर्व है और हम सभी लोगों से आग्रह करेंगे कि अधिक से अधिक मतदान करें। देश के विकास के लिए, देख विकसित हो और देश आगे बढ़े।”  वहीं गया से आरजेडी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ई रिक्शा से वोट डालने पहुंचे|

यह भी पढ़ें –  तमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम सहित अन्य नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की वोट करने की अपील