पंजाब के बाढ़ पीडित किसानों को मिली बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने इस बिल को दी मंजूरी

KNEWS DESK… पंजाब सरकार ने फैसला लिया है। उन सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा जिनकी धान की फसल गत जुलाई में बाढ़ के कारण नष्ट हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस नुकसान के लिए किसानों को 6800 रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने बाढ़ से बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा आपदा राहत कोष से देने की मंजूरी दे दी है।

दरअसल आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आपदा राहत फंड के नियमों में ढील का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया था। इस बारे में मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा का कहना है कि पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फसल के मूल लागत खर्चे के तौर पर 6800 रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि इससे पहले पकने पर आई फसने के नुक्सान का मुआवजा दिया जाता रहा है। अब केंद्र की मंजूरी के बाद पंजाब सरकार धान के लागत खर्चे के तौर पर 6800 रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दे सकेगी। मंत्री जिम्पा का कहना है कि फसल क्षति के मुआवजे के रूप में 186 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है और 8 जिलों में मुआवजे का वितरण शुरू हो गया है। बता दें कि जुलाई महीने में आई बाढ़ के कारण करीब 6.25 लाख एकड़ में लगी धान की नई फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई थी, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था।

 

About Post Author