अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन से LNJP अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल

KEWS DESK… दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्तपताल  में भर्ती दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात की।CM अरविंद केजरीवाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्तपताल पहुंचते ही सत्येंद्र जैन को गले लगा लिया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने सत्येंद्र जैने से उनका हाल जाना।

दरअसल आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन बुधवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे। चक्कर आने के कारण वह गिरे थे। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर एलएनजेपी ले जाया गया था। बता दें कि दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 6 सप्ताह यानी 42 दिनों के लिए जमानत पर छोड़ा है। जिसके बाद आज दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने LNJP अस्पताल में जाकर मुलाकात की जिस दौरान सीएम ने सबसे पहले सत्येंद्र जैन को गले लगा लिया। जिसके बाद उन्होंने हाल जाना। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री के बारे में लिखा  है- ‘आज मैं एक बहादुर शख्स से मिला जो आज के दौर का हीरो है’।

About Post Author