गदरपुर में 23वें दिन भी जारी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 

रिपोर्ट –  जीवन सिंह नयाल

उत्तराखंड – गदरपुर के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्खी मंडल ने आक्रोश जताते हुए कहा कि राज्य सरकार नारी शक्ति की बात कहती है और नारी शक्ति सड़कों पर बैठी है, हम लोग 9300₹ में काम करते हैं जो की बेहद कम विभागों का काम हमें काम करना पड़ता है| उसका अलग से पैसा भी हमें नहीं दिया जाता| अनेक तरह की मीटिंग और स्टेशनरी का पैसा भी हम लोगों को नहीं दिया जाता सरकार हम लोगों का शोषण कर रही है, न्यूनतम मजदूरी सभी बहनों का हक है और यह हम लेकर रहेंगे | इसके लिए चाहे हमें कुछ भी उग्र कदम उठाने पड़े हम वह भी करेंगे|

बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोना मनी ने कहा महिला समृद्धि की बातें राज्य और केंद्र सरकार करती हैं जो की पूरी तरह विफल साबित हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। हम लोग सिर्फ मजदूरी मांग रहे हैं जो कि हमारी जायज बनती है लेकिन सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगि के आह्वान के बाद हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार हमारी नहीं सुन रही हम लोग उग्र आंदोलन भी कर सकते हैं। लोहाघाट क्षेत्र की कुछ महिलाएं उग्र आंदोलन को बढ़ी जो की सरकार की गलत नीतियों  के कारण पेड़ों पर चढ़ी अगर हमें मजबूर किया गया तो हम भी बड़ा आंदोलन कर सकते हैं।

About Post Author