Aligarh News: एएमयू की पूर्व छात्रा बनी लव जिहाद का शिकार, लड़की के परिजनों ने मुस्लिम युवक पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट-  विश्व प्रताप सिंह राघव

उत्तरप्रदेश- AMU यानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एक पूर्व हिन्दू छात्रा के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। घर से लापता छात्रा के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि यह लव जिहाद की घटना है, मेरी लड़की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ा करती थी, यहीं से उसने M.Tech किया है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लव जिहाद गैंग ने लड़की को शिकार बनाया है। कीमती ज्वेलरी और नगदी लेकर लड़की फरार हो गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

गायब लड़की के पिता ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह लव जिहाद की घटना है। मेरी लड़की यहां अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ा करती थी। यहीं से उसने M.Tech किया है। उसके बाद उसकी दिल्ली में जॉब लग गई। जहां से वह गायब हो गई है। जिसकी रिपोर्ट मैं दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में की थी, पैरवी करते हुए हमने पाया है कि एक लड़का अख्तर जिससे ज्यादा बात हुआ करती थी और जानकारी करने पर पता चला है कि वह लड़का उसके साथ एएमयू में B.Tech में पढ़ा करता था, हमें पूरा विश्वास है वह लड़का हमारी लड़की को बहला फुसलाकर कर ले गया है, हमें जानकारी हुई कि अख्तर हुसैन नाम के किसी लड़के से उसकी बातें हुआ करती थी तो हमने घर जाकर अपना सामान देखा तो पाया घर से 630000 नगदी और गोल्ड गायब है, गोल्ड हमने उसकी शादी के लिए इकट्ठा किया था वह भी अपने साथ ले गई है, लड़का बिहार सिवान का रहने वाला है, इसकी जानकारी हमें AMU से हुई है, हमें लग रहा है यह एक लव जिहाद का गैंग है।

गायब लकड़ी की मां ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैंने अपनी बेटी को फोन किया था तो फोन नहीं उठा। फोन न उठने के चलते मेरे हस्बैंड दिल्ली गए इस दौरान लड़की गायब थी साथ में रहने वाली लड़की ने बताया था कि वह अलीगढ़ के लिए निकल गई है। कॉल डिटेल निकलने पर पता लगा है कि वह बिहार का रहने वाला लड़का है वही ले गया है, पुलिस में हमने मुकदमा दर्ज करा दी है।

क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना बन्ना देवी में एक मामला सामने आया है जिसमें एक पिता द्वारा अपनी पुत्री पर चोरी का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शेष मामले दिल्ली के लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन से संबंधित है। शेष वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें-   The Archies Premier: अभिषेक बच्चन अपने पापा का रखते हैं खूब ख्याल,The Archies के प्रीमियर में अमिताभ बच्चन की यूं केयर करते दिखे एक्टर

About Post Author