Samajwadi Party : प्रदेश कार्यसमिति में कानपुर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा भी

उत्तर प्रदेश : यूपी के गलियारों में चुनावी सरगर्मी अब महसूस होने लगी है। ऐसी में हर राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने में लगा है। चुनाव से पहले हर पार्टी अपने जड़ें मज़बूत करना चाहती है। इसी कड़ी में समजवादी पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति की लिस्ट जारी कर दी है। 72 नामों की इस सूची में कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राजीव शर्मा का भी नाम है।

नरेश उत्तम के करीबी है राजीव शर्मा

राजीव शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का करीबी माना जाता है। छात्र राजनीती की नर्सरी से आये राजीव शर्मा ब्राह्मण समाज में तो अपनी पैठ रखते ही हैं , आम जन में भी उनकी स्वीकारिता अच्छी  मानी जाती है। एक्शन मोड में आ चुकी समाजवादी पार्टी उनकी इसी विशेषता का फायदा उठाना चाहेगी। ऐसे में हो सकता है की राजीव शर्मा को या तो कोई चुनावी मैदान में उतारा जाए या कोई बड़ी चुनावी ज़िम्मेदारी दी जाये।

देखें लिस्ट