24 की बारी, दलों में बदलाव की तैयारी

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में सत्तापक्ष के साथ ही विपक्षी दल अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही संगठन में बड़े बदलाव की तैयारियों में लगे हुए है एक तरफ जहां कांग्रेस में प्रभारी बदलने समेत संगठन में बड़े बदलाव के आसार है  तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड क्रांति दल में नए नेतृत्व की कवायद चल रही है। इसके लिए पार्टी का अधिवेशन भी 24-25 जुलाई को होने जा रहा है। माना जा रहा है कि अधिवेशन में नए नेतृत्व पर मुहर लगेगी। वहीं सत्ताधारी दल बीजेपी दायित्वों के बटवारे के साथ ही कैबिनेट विस्तार पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर हाईकमान में मंथन चल रहा है। सवाल ये है कि क्या लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी दायित्वों के बटवारे के साथ ही कैबिनेट का विस्तार कर पाएगी?

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में उत्तराखंड में एक बार फिर कैबिनेट विस्तार व फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है भाजपा हाईकमान की मंजूरी के बाद धामी कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल हो सकता है। वहीं कई मंत्रियों के अचानक राज्यपाल से मुलाकात के बाद चर्चा को और बल मिलने लगा है बता दें कि धामी कैबिनेट में पिछले लगभग सवा साल से तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं। जबकि इसी साल अप्रैल माह में कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के आकस्मिक निधन के बाद एक अन्य पद रिक्त हो चुका है। फिलहाल उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर धामी स्वयं संभाल रहे हैं। कैबिनेट विस्तार का समय जैसे-जैसे लंबा खिंच रहा है तो भाजपा विधायकों की बैचेनी बढ़ती जा रही है। कई विधायक मंत्री पद के लिए लाबिंग में भी लगे हैं।

एक तरफ जहां सत्ताधारी दल यानि की बीजेपी दायित्वों के बंटवारे के साथ ही कैबिनेट विस्तार की तैयारियों में लगी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में प्रभारी बदलने समेत संगठन में बड़े बदलाव के आसार है इतना ही नहीं उत्तराखंड क्रांति दल में भी नए नेतृत्व की कवायद चल रही है। इसके लिए पार्टी का अधिवेशन भी 24-25 जुलाई को होने जा रहा है।

कुल मिलाकर धामी कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल की खबरों से ही नेताओं की हलचल बढ़ गई है। धामी कैबिनेट से तीन मंत्रियों की छुट्टी की चर्चाएं भी फिर शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों की परफॉरमेंस सही नहीं होगी उस मंत्री की छुट्टी होगी वहीं दो दिन पहले राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के बीच शिष्टाचार मुलाकात के बाद मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल ने भी राज्यपाल से भेंट की हैं। इससे कयासबाजी बढ़ने लगी है। देखना होगा सीएम धामी अपनी कैबिनेट मे क्या कुछ बदलाव करते हैं और क्या अन्य दलों में हो रहा बदलाव कोई सराकात्मक परिणाम उनकी पार्टी के लिए ला पाएगा या नहीं इस पर भी सबकी निगाहे बनी रहेगी|

About Post Author