राजस्थान : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अशोक गहलोत की सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कुछ कहा

KNEWSDESK- बीजेपी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के जयपुर में अशोक गहलोत की सरकार पर जमकर निशाना साधा।  इस दौरान उन्होंने लाल डायरी का जिक्र भी किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि लाल डायरी भी हमने सुनी है, जिसने दिखाई थी उसकी मंत्री परिषद से छुट्टी हो गई लेकिन भरतपुर के विधायक का पति जो रेप केस में फंसा है उसकी छुट्टी नहीं की गई।

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत की गरीबी 12 फीसदी कम हुई है। हमने 12 करोड़ शौचालय बनवाकर 12 करोड़ महिलाओं को शर्मिंदा होने से बचाया है। यह हमारा बदलता सशक्तिकरण वाला भारत है। राजस्थान में सभी नेशनल हाईवे वंदे भारत ट्रेन एयरपोर्ट बने हैं। दिल्ली में हमें सत्ता दी तो जो काम कर सकते थे वह कर दिखाया है। अब राजस्थान में हमें सत्ता दो तो यहां पर भी विकास करके दिखा देंगे| उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने पांच साल तक आपसी खींचातानी में ही गुजार दिए| विधायकों को हर किस्म की लूट मचाने की छूट दी गई, अभी इन्हें घर बैठाओ, भारतीय जनता पार्टी को काम दो। सचिवालय में दफ्तर में सोना मिल रहा है यह सब बताता है कि ऊपर से नीचे तक अखंड भ्रष्टाचार है।

लाल डायरी भी हमने सुनी

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लाल डायरी भी हमने सुनी है, जिसने दिखाई थी उसकी मंत्री परिषद से छुट्टी हो गई  लेकिन भरतपुर के विधायक का पति जो रेप केस में फंसा है उसकी छुट्टी नहीं की गई। यह बताता है कि अशोक गहलोत का भ्रष्टाचार से समझौता और तुष्टीकरण से नाता यहां है। यहां महिला उत्पीड़न कांग्रेस नेता को याद नहीं आता। रणथंबोर जाते हैं। राजनीति के दोहरे मापदंड राजस्थान की जनता समझती है। राजस्थान की जनता भोली जरूर है लेकिन समझदार है अपना हित जानती है|

मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात

जेपी नड्डा ने नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि देश की महिलाओं को असली ताकत नरेंद्र मोदी जी ने दी। मोदी जी ने भारत की मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाया। पाकिस्तान, सीरिया इंडोनेशिया जैसे देशों में तीन तलाक नहीं है हमारे देश में इसे खत्म करके मोदी जी ने महिलाओं के हक में बड़ा काम किया। हमारा संकल्प पत्र आने वाले 5 सालों का दस्तावेज है। उनका मकसद है सरकार में आओ और लूटो भ्रष्टाचार करो, भाई को भाई से लड़ाओ और तुष्टिकरण को आगे बढ़ाओ लेकिन हमारा उद्देश्य गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित महिला युवा किसान इनकों ताकत देने का है।

About Post Author