अरविन्द केजरीवाल ने राजस्थान में जनसभा को किया संबोधित, अशोक गहलोत पर कसा तंज

KNEWS DESK-   राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों में अभी थोड़ा ही समय बाकी है| दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने मिशन राजस्थान के चलते आप ने अपना चुनावी अभियान जारी कर दिया है| 18 जून को श्रीगंगानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली कर जनता को संबोधित किया|

जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश का हर राज्य दिल्ली व पंजाब जैसी सुविधा चाहता है| हम लोगों को राजनीति करनी नहीं आती है| हम लोगों को पॉलिटिक्स करनी नहीं आती है| हमको गंदगी करनी नहीं आती है| हमको गाली गलौज करना नहीं आता है| हमको किसी की रैली खराब करना नहीं आता है| हम तो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना चाहते हैं|

सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे यहां नहीं पहुंचने से पहले कुछ लोग यहां पर कुर्सियां उठा उठा कर पटक रहे थे| कांग्रेस पार्टी ने साढ़े चार साल काम किया होता तो आज उन्हें यह नहीं करना पड़ता| वो आराम से सो रहे होते हम यहां तक पहुंचे बीच रास्ते में कई सारे हार्डिंग लगे हुए थे| सीएम गहलोत क्या कर रहे हैं रोज एक झुनझुना जनता को बजाने के लिए दे रहे|

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि वसुंधरा राजे की सरकार थी तब यही अशोक गहलोत रोज भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे| कहते थे कि वसुंधरा राजे ने घोटाला कर दिया फिर जब इनकी सरकार आई तो बेचारा सचिन पायलट रो रो कर मर गया|कह कह कर थक गया| पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई करो| वसुंधरा राजे को गिरफ्तार करो लेकिन सीएम गहलोत कहते हैं| मैं नहीं करूंगा क्योंकि वो मेरी बहन लगती हैं| गहलोत जी अब वह आपकी बहन हो गई| पहले तुम चिल्लाते थे वसुंधरा राजे पैसे खा गईं| सरकार आई तो बहन हो गई यह तो बहन भाई का रिश्ता हो गया|

आप नेता केजरीवाल ने कहा, राजस्थान सरकार से एक पेपर नहीं होता, इन्होंने कई पेपर लीक कर दिए| मुझे जानकारी मिली है, जब से गहलोत सरकार बनी है| तब से अब तक 14 पेपर लीक हो गए हैं| पिछले 10 साल में कुल 26 पेपर लीक हो चुके हैं| मैं बता दूं कि पेपर लीक नहीं होते पेपर बेचे जाते हैं| 5-10-15 लाख रुपए में पेपर बिकता नहीं है वो आपके बच्चों का भविष्य बिकता है|

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी को वोट दीजिए आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो आपकी बिजली मुफ्त रहेगी 100 यूनिट बिजली नहीं 300 यूनिट बिजली मुफ्त रहेगी|

About Post Author