फिरोजाबाद : मनचाही जगह रिश्ता तय न होने से नाराज युवती परिजनों को बेहोश कर नगदी और जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की अब पुलिस तलाश कर रही है। शनिवार को युवती की बारात आनी थी। पूरा मामला शहर के थाना उत्तर क्षेत्र के कौशल्या नगर का है। जहा कामिनी पुत्री पूरन सिंह की शनिवार बारात आनी थी। उससे पहले ही शुक्रवार रात्रि को युवती परिजनों को बेहोश कर घर में रखे नगदी और जेवर लेकर अपने प्रेमी अरूण निवासी झलकारी नगर के साथ फरार हो गई। सुबह होश आने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।