नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

गोण्डा, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 123/23, धारा 363,366, 376(2) भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- टिन्कू उर्फ हुकुम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके संबंध में थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

01. टिन्कू उर्फ हुकुम पुत्र माताफेर नि0 ग्राम डिगुरापुर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा

 

*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0-123/23, धारा 363/366/376(2) भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

 

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

उ0नि0 दीवान चन्द रावत मय टीम।

About Post Author