दबंगो से त्रस्त महिला पलायन को मजबूर, लगाई न्याय की गुहार

शाहजहाँपुर- जनपद में एक महिला को कुछ दबंग उसकी भूमि पर कब्जे के लिये परेशान कर रहे हैं, जिससे महिला पलायन को मजबूर है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक मामला दरअसल जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गाँव थाथरमयी गाँव का है। जहाँ रहने वाली बुजुर्ग महिला के पति व बेटे की जमीन पर जलालाबाद विधानसभा के सत्ताधारी चेयरमैन ने कब्जा कर लिया है, और वो उस पर अवैध निर्माण करा रहा है। जिससे त्रस्त हो अब वो दबंग लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। जिसके चलते बुजुर्ग महिला ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।

 

About Post Author