गंडक नदी में पलटी नाव, 10 लोग डूबे, तीन महिला मजदूरों की मौत

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां खड्डा इलाके में बुधवार सुबह गंडक नदी में महिला मजदूरों से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार नौ महिलाओं समेत सभी 10 लोग डूब गए। मौके पर कुछ मछुआरों ने सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लापता हो गईं।

दो युवती और एक महिला की मौत

घटना की जानकारी होते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ एक घंटे की कड़ी के मशक्कत के बाद तीनों का शव बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि नाव पर सवार होकर महिला मजदूर नदी के उस पार गेहूं की कटाई करने जा रहीं थीं। मृतकों में दो युवती और एक महिला थी।

गांव के लोगों ने बताया कि मृतकों में दो एक ही परिवार की थीं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज है। घटना का कारण नहीं पता लगाया जा सका है।

About Post Author