अमृत योजना के तहत हुआ अटल पार्क का निर्माण

अटल जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

फिरोजाबाद- जनपद में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी अमृत योजना के तहत एक पार्क का निर्माण किया गया है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन के मौके पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा नगर निगम के संयोजन से बने पार्क में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

तकरीबन 1.80 लाख आँकी जा रही कीमत

सूत्र बताते हैं कि इस पार्क को बनाने में करीब 1.80 लाख रूपये की लागत आई है। यह पार्क बीते करीब 6 माह से तैयार कराया जा रहा था। आज इसे आम जनता के लिये खोल दिया गया। इस मौके पर आज शहर की मेयर नूतन राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा के साथ-साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author