उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। तीन धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं, जबकि 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा का विधिवत समापन हो जाएगा। आकड़ो की बात करे तो इस बार 60 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा का लाभ उठाने पहुंचे है। राज्य सरकार इसे अपनी व्यवस्थाओं और बेहतर इंतजामों की सफलता बता रही है,कुल मिलाकर इस सीजन चारधाम की यात्रा अच्छी चली है.अभी तक चार धाम के 60,50,312 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. ऐसे में इस सीजन की यात्रा सफल रही है.आने वाले समय में शीतकालीन यात्रा चलेगी. शीतकालीन यात्रा के दौरान मां यमुना की पूजा खरसाली, मां गंगा की पूजा मुखवा, बाबा केदार की पूजा ऊखीमठ और बद्री विशाल की पूजा पांडुकेश्वर एवं जोशीमठ में होगी.लेकिन विपक्ष सरकार के इन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना ही व्यवस्थाओं की सफलता का प्रमाण नहीं है, बल्कि यात्रा के दौरान सुविधाओं, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की परेशानियों पर भी जवाब देना होगा। उधर चारधाम यात्रा के समापन से पहले अब पुराना विवाद भी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष ने वर्ष 2023 में सामने आए क्यूआर कोड से जुड़े मामले की दोबारा जांच कराने की मांग उठाई है। जिसके चलते एक बार फिर चारधाम चर्चा का केंद्र बनता नज़र आ रहा है। इस बीच आपसी बयानबाज़ी भी चरम पर देखी जा रही है।
उत्तराखंड की विश्वविख्यात चारधाम यात्रा का इस साल का सफर अब खत्म होने की ओर है। शीतकाल के मध्यनज़र तीन धामों के कपाट बंद हो चुके हैं। अब 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होते ही यात्रा का आधिकारिक तौर पर समापन हो जाएगा। इस साल 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए। सत्ता पक्ष इस रिकॉर्ड संख्या को अपनी बेहतर व्यवस्था और सफल प्रबंधन का नतीजा बता रही है। लेकिन विपक्ष इसे मानने को तैयार नहीं है। विपक्षी दलों सहित मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने चारधाम यात्रा के दौरान सरकारी व्यवस्थाओं की विफलता और श्रद्धालुओं की मौतों को लेकर धामी सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। विपक्ष के अनुसार करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र रही यह यात्रा सरकार के बदइंतजामी की भेंट चढ़ गई। दावे बड़े किये गये लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट रही। इसी बीच चारधाम से ही जुड़ा पुराना विवाद तूल पकड़ता दिखाई देने लगा है। बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष ने 2023 के क्यूआर कोड मामले की दोबारा जांच की मांग कर दी है। वही वर्तमान बीकेटीसी अध्यक्ष ने इस विषय से पल्ला झाड़ते हुए राजनितिकरण करार दिया हैं इससे मंदिरों की व्यवस्था और प्रशासन की पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं, और जमकर राजनीति भी हो रही हैं।
वर्ष 2026 में रिकॉर्ड तोड़ती चारोधामो में श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर डाले तो अकड़ा है
केदारनाथ —19.33.138
बद्रीनाथ —-22.64.724
गंगोत्री —10.071777
यमुनोत्री —8.84.841
हेमकुंड साहिब — 3.90.696
कुल मिलाकर, चारधाम यात्रा का यह सीजन अब अपने समापन की ओर है।लगभग 64 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का धामों तक पहुंचना निश्चित तौर पर उत्तराखंड की धार्मिक पहचान और पर्यटन के लिहाज से बड़ी उपलब्धि है। सरकार जहां इसे बेहतर व्यवस्थाओं और अपनी कार्यशैली की सफलता बता रही है, वहीं विपक्ष यात्रा के दौरान सामने आई चुनौतियों और अव्यवस्थाओं को लेकर जवाब मांग रहा है। दूसरी ओर, वर्ष 2023 के QR कोड विवाद की दोबारा जांच की मांग ने यात्रा के अंतिम चरण में एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। ऐसे में चारधाम यात्रा की सफलता का आकलन केवल श्रद्धालुओं की संख्या से नहीं, बल्कि व्यवस्थाओं की पारदर्शिता, सुरक्षा और सुविधाओं के आधार पर भी होना जरूरी है। अब देखना होगा कि सरकार विपक्ष के सवालों और जांच की मांग पर क्या रुख अपनाती है। फिलहाल यात्रा भले ही विराम लेने जा रही हो, लेकिन चार धाम से जुड़े सियासी सवाल अभी थमते नजर नहीं आ रहे हैं।