उत्तराखंड: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत, कहा – “कांग्रेस के अंदर ये होड़ है कि…”

रिपोर्टर – सुरेन्द्र सिंह रावत

अल्मोड़ा- भाजपा कार्यालय में अल्मोड़ा लोकसभा की कोर कमेटी और प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राष्ट्रीय सह कोशाध्यक्ष नरेश बंशल में बैठक हुई।

बता दें कि मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने एकजुटता के साथ संगठन भाव से लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक व मजबूती के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मंडल, शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की रचना तैयार करने के लिए कहा।

मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की पांचों सीटों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा में शामिल हुई है। कांग्रेस के अंदर ये होड़ है कि किसकी जमानत जब्त हो जाय।

इलेक्ट्रॉनिक बांड अच्छी मानसा से लाया गया था, लेकिन कोर्ट ने जब इसे सही नहीं माना तो फिर हम उसका सम्मान करते है। कहां की जनता ने मान लिया है कि भाजपा 370 पर और एनडीए 400 की सीटों के पार होगी। खाते सीज की बात का आरोप लगा कर अपना मुंह छिपा रहीं है।

 

About Post Author