उत्तर प्रदेश: सकलडीहा विधानसभा भाजपा के लिए बड़ी चुनौती, इस बार यादव रचेंगे इतिहास

रिपोर्ट – अश्विनी मिश्रा

उत्तर प्रदेश – चंदौली संसदीय क्षेत्र का सकलडीहा विधानसभा भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है | अभी तक विधानसभा के चुनाव में सकलडीहा विधानसभा से भाजपा की जीत नहीं हो पाई है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से जुटी हुई है और इस विधानसभा को जीतने के लिए विशेष तरीके से सकलडीहा विधानसभा के प्रभारी के रूप में डॉक्टर पीयूष यादव तथा उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के मीडिया प्रभारी विवेक यादव को लगाया गया है।

यादव पूरी तरह से भाजपा के साथ अब जूटने लगे

आपको बता दें कि सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र से अभी तक भाजपा की एक भी जीत नहीं हो पाई है, इस विधानसभा को जीतने के लिए सकलडीहा विधानसभा के प्रभारी के रूप में डॉक्टर पीयूष यादव तथा उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के मीडिया प्रभारी विवेक यादव को लगाया गया है| विवेक यादव सकलडीहा विधानसभा के निवासी भी हैं | उन्होंने बताया कि यादव पूरी तरह से भाजपा के साथ अब जूटने लगे हैं, जिससे इस बार सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र की जीत पक्की है।

अखिलेश यादव केवल अपने घर के ही यादवों को प्रत्याशी बनाया है 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केवल अपने घर के ही यादवों को प्रत्याशी बनाए हैं और अन्य दावेदार यादवों को नजर अंदाज कर दिया है| जिससे यादवों में आक्रोश बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी में ही यादवों का हित है क्योंकि जिले में भी समाजवादी पार्टी के कुछ यादव के घर तक ही राजनीति सीमित है, उन्होंने कहा कि भाजपा में देख लीजिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य कई यादवों को पद मिला है।

About Post Author