उत्तर प्रदेश: जल शक्ति मंत्री ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

रिपोर्ट – कुलदीप पंडित

उत्तर प्रदेश – बीजेपी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बूथ सम्मेलन में बागपत पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करे।

अब देश में कानून का राज

आपको बता दें कि कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बूथ सम्मेलन में बागपत पहुंचे। इस दौरान मंच से बोलते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अब देश में कानून का राज है, महिलाएं, बहन, बेटियां सुरक्षित हैं। जिस लाल चौक पर वंदे मातरम की जय बोलने पर गोलियां चलती थी। वहां आज देश और दुनिया भर के लोग भय मुक्त होकर घूमने पहुंचते हैं।

आज के समय में देश और दुनिया, भारत की ताकत को देख रही

उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा, कि श्रीनगर में वंदे मातरम बोलने पर सीने पर गोलियां चलाई जाती थी। और मंदिरों में बम फटते थे। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद एक भी बम नहीं फटा। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज किसी भी मनचले की इतनी हिमाकत नहीं के बहन बेटी की तरफ आंख उठा कर भी देख सके।

प्रधानमंत्री का सपना साकार हो रहा

आज के समय में देश और दुनिया, भारत की ताकत को देख रही है, और प्रत्येक व्यक्ति का देश के साथ विदेश में भी सम्मान होता है। विक्टोरिया महल में प्रधानमंत्री की एंट्री पर भारत माता की जय के नारे गूंजते हैं। बीजेपी सरकार ने देश प्रदेश और गांव में खूब विकास किया है, और प्रधानमंत्री का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा के सभी लोग 400 का आंकड़ा पार करें।

About Post Author