सीएम योगी ने राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित किया, कहा – ‘कोई देश अब आतंकवाद को सहारा देने की हिम्मत नहीं कर पा रहा’

KNEWS DESK – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नया भारत जानता है कि अपनी सीमाओं की रक्षा कैसे करनी है और अपने लोगों की सुरक्षा कैसे करनी है।

पहले देश के अंदर होती थीं आतंकी गतिविधियां 

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ राजस्थान में चुनावी रैली को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले देश के अंदर आतंकी गतिविधियां होती थीं। तीन दिन पहले मैं एक ब्रिटेन के एक अखबार ‘द गार्डियन’ को देख रहा था। उसकी एक न्यूज थी दो वर्ष पहले पाकिस्तान के अंदर 20 दर्दांत आतंकवादी चुन-चुन कर मारे गए थे। और उनका संदेह था कि ये भारत ने करवाया है। द गार्डियन की न्यूज का स्रोत क्या है हम नहीं कह सकते। लेकिन राजस्थान के संबोधन में राम राम कहते हैं और यहां आतंकियों का राम नाम सत्य है भी हो रहा है।

Rajasthan Election 2023 Cm Yogi Adityanath Attacked Gehlot Government -  Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan Poll:अजमेर में Cm योगी बोले- Up में  रामराज्य, न गुंडागर्दी है, न कर्फ्यू; माफियाओं काभारत का जो भी कदम होगा वो विश्व मानवता के हित में

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया इसको स्वीकार कर रही है और स्वागत भी कर रही है, लोग इस बात को मान रहे हैं कि भारत जो कर रहा है वो मानवता के हित में कर रहा है। दुनिया इस बात को मानती है कि भारत का जो भी कदम होगा वो विश्व मानवता के हित में होगा। हमारी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। कोई देश अब आतंकवाद को सहारा देने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है क्योंकि उसे मालूम है कि आतंकवाद को प्रश्रय दिया तो ना जाने कब एयर स्ट्राइक के माध्यम से उस देश को लेने के देने पड़ जाएंगे। देश के अंदर स्वच्छता का वातावरण बेहतर हुआ है। नक्सलवाद समाप्त, आतंकवाद समाप्त।

नक्सलवाद, उग्रवाद और आतंकवाद खत्म हो गया

उन्होंने कहा कि जब कोई भारतीय नागरिक विदेश जाता है तो उसे सम्मान मिलता है। सीमाएं सुरक्षित हैं, नक्सलवाद, उग्रवाद और आतंकवाद खत्म हो गया है। योगी आदित्यनाथ दौसा में बीजेपी उम्मीदवार कन्हैया लाल मीना के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को होंगे

दौसा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने पूर्व विधायक कन्हैया लाल मीना को मैदान में उतारा है और उनका मुकाबला कांग्रेस के मुरारी लाल मीना से होगा। आगामी 18वीं लोकसभा के 25 सदस्यों का चुनाव करने के लिए राजस्थान में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को होंगे। दौसा में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

About Post Author