KNEWS DESK- महाराष्ट्र की विधायक अबू आजमी के विवादित बयान ने सिसायत में गर्मी ला दी है। अबू आजमी के बयान पर पूर्व सांसद और भाजपा नेत्री नवनीत राणा ने तल्ख अंदाज में अबू आजमी पर हमला बोला है। नवनीत राणा ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह अबू आजमी का नाम लिए बिना उनपर अपनी भड़ास निकाल रही हैं।
नवनीत ने कहा, ‘कल एक विधायक ने बयान दिया कि औरंगजेब ने राजा होने के नाते बहुत अच्छा शासन चलाया और बहुत अच्छे से सेवा दी तो उनको याद दिलाना चाहती हूं जिस राज्य में विधायक बनकर विधिमंडल में जाकर पांच-पाच साल बैठते हैं उस महाराष्ट्र के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और सांभाजी महाराज थे। तुम्हारे तथाकथित बाप औरंगजेब सांभाजा महाराज पर इतना अत्याचार किया है।
उन्होंने आगे कहा, हमने तो इतिहास पढ़ा है लेकिन जिन्होंने पढ़ा नहीं है तुम जैसे लोगों को जाकर एक बार छावा फिल्म देखनी चाहिए। तुम्हारे बाप ने हमारे भगवान के साथ क्या किया था। इतना ही बोलना चाहूंगी कि महाराष्ट्र सरकार से विनती करूंगी कि जैसे औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी महाराज पर रखा जाए, औरंगजेब की कब्र जो औरंगबादा में उसे जल्द से जल्द ढहा देना चाहिए जिसको औरंगजेब इतने प्यारे हैं वह उसे अपने घर में सजा ले।
अबू आजमी के इस बयान के बाद भड़की सियासत-
मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करते हुए अबू आजमी ने कहा था कि उनके शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और म्यांमार तक पहुंची थी। हमारी जीडीपी 24 प्रतिशत थी। उनके दौर में भारत को सोने कि चिड़िया कहा जाता था। इस पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी आपत्ति जताई और अबू आजमी को देशद्रोही तक कह दिया। अबू आजमी के निलंबन की भी मांग उठी
बढ़ते विवाद के बीच अबू आजमी की सफाई आई और अपने बयान को वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने वही दोहराया है जो इतिहासकारों ने लिखा है।