NDA ने फिर खोली रालोद के लिए खिड़की, जेपी नड्डा की टीम का हिस्सा होंगे ये नेता…

KNEWS DESK .. भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नई रणनिति बनाने में लगी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पार्टी में अभी तक कोई जाट चेहरा नजर नहीं दिख रहा है। इसी को देखते हुए BJP ने राष्ट्रीय लोकदल के लिए रास्ता खुला रखने का प्रलान किया है। गुर्जर चेहरे के रूप में राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर एवं राजस्थान की अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा नए रणनीतिक पैंतरे आजमाती नजर आ रही है। भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव मिशन-2024 को लेकर नए तरीके से टीम को डिजाइन करने को सोच रही हैं। जिसमें पहली बार पश्चिम UP  से 2  नए चेहरों को शामिल किया गया है। लेकिन जाट की जगह  ब्राह्मण और गुर्जर के समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। इस तरह BJP  दबाव की राजनीति से बाहर निकलते हुए नई चुनावी पटकथा लिख रही है। BJP ने अभी ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह जैसे चेहरों को साथ ले लिया है।  वहीं पश्चिम UP में पार्टी की नजर रालोद पर है। जहां जाट वर्ग के लोग जयन्त चौधरी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। ऐसे में BJP नेता जयन्त को NDA में जाने  की बात के पक्ष में हैं। जयन्त चौधरी भी हवा का रुख परखते हुए सधे कदमों से BJP  की  पार्टी में जानें  के लिए आगे बढ़ रहे हैं।  वह कुद को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रिश्ते में दरार होने के बाद रालोद का एक खेमा छोटे चौधरी को NDA में जाने की बात कर रहें है।

 

भाजपा नए फार्मूले से लड़ेगी चुनाव

जानकारी के लिए बता दें कि  लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा हर हाल में जीतने का  फार्मूला खोज रही है। BJP इसके लिए ऐसे नए चेहरों को जोड़ने का काम कर रही है । जिनकी अपनी जाति पर मजबूत पकड़ रखते हों।  इसी साथ पश्चिम UP में ब्राह्मणों को साधने के लिए राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुर्जर में पकड़ रखने के लिए सुरेंद्र नागर को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। पसमांदा समाज के मुस्लिमों को अपने पक्ष में करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. तारिक मंसूर को चार माह में एमएलसी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक पहुंचा दिया है।

 

About Post Author