Loksabha Chunav 2024: उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की जनसभा

रिपोर्ट- सुनील सैनी

उत्तराखंड –  आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार प्रसार तेज कर दिया है| इसी क्रम में आज उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसभाओं का आयोजन किया गया,जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रत्याशी जोशी को भारी मतों से जीताने की अपील की |

आपको बता दें कि जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसभा कर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए वोट मांगे तथा प्रत्याशी जोशी को भारी मतों से जीता कर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने हेतु जनता से अपील किया।

इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी तथा नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नेताओं का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी रोड आदि मुद्दों पर भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा लेकर जनता के बीच में जाकर वोट मांग रही है और जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता का हक, संविधान और लोकतंत्र को खतम कर रही है। वहीं करन माहरा ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी मोदी और अमित शाह चुनाव हारेंगे।

 

About Post Author