लोकसभा चुनाव 2024: उद्धव ठाकरे ने 17 उम्मीदवारों के नाम किए फाइनल, जल्द जारी हो सकती है सूची

KNEWSDESK-  देशभर में लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। महाराष्ट्र में पांच चरणों में चुनाव हैं, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसीलिए राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रहे हैं। इसी बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 17 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे मंगलवार को उम्मीवारों की घोषणा कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने 17 उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगा दी है। छत्रपति संभाजी नगर औरंगाबाद से बलढाणा से नरेंद्र खेडकर, उस्मानाबाद से ओमराजे निंबालकर, परभणी से बंडुजाधव को उम्मीदवार बनाया गया है। शिर्डी से भाऊसाहेब वाघचौरे| अब मुंबई की चार सीटों की बात करें तो पूर्वी मुंबई से संजयदिना पाटिल, दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत, उत्तर मुंबई से विनोद घोसालकर, दक्षिण मध्य मुंबई से अनिल देसाई को उतारा जा सकता है। इसके अलावा अनंत गिते को रायगड, नागेश अष्टीकर को हिंगोली, चंद्रहास पाटिल को सांगली सीट, संजोग वाघेरे मावल सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं।

2019 में ये था समीकरण 

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। 2019 की लोकसभा चुनाव की बात करें तो शिवसेना एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी। इस गठबंधन ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें शिवसेना ने 18 सीटों और बीजेपी ने 23 सीटों पर बाजी मारी थी लेकिन इस बार वो परिस्थितियां नहीं हैं, जो पहले थीं| क्योंकि शिवसेना इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में उतर रही है और शिवसेना में दो फाड़ भी हो गया है। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना का एक बड़ा धरा शिंदे वाली शिवासेना में चला गया है। इसीलिए अब की बार अद्धव ठाकरे के लिए चुनौती बड़ी होगी।

सूत्रों के अनुसार, इंडिया गठबंधन में सीट का बंटवारा देखें तो मुंबई में 6 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें 4 सीटों पर शिवसेना लड़ रही है। वहीं 2 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। एनसीपी की बात करें तो मुंबई और उसके आस – पास की एक भी सीट हासिल नहीं हुई।

About Post Author