लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक नागालैंड में 51.03% तो मणिपुर में 62.58% हुआ मतदान, जानें त्रिपुरा और मिजोरम का अपडेट

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है| सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा| आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। वहीं 3 बजे तक के मतदान के आंकड़ें भी सामने आ गये हैं|

नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर 3 बजे तक 51.03% प्रतिशत मतदान हुआ| नागालैंड में कुल 13.25 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं|

मणिपुर में 3 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 62.58% मतदान हुआ है|

त्रिपुरा में 3  बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 68.35% मतदान हुआ है| त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव के इस चरण में कुल मिलाकर 14.61 लाख लोग मतदान करने के पात्र हैं।

मिजोरम में 3 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 48.93% मतदान हुआ है|

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.