पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का हुआ निधन, पुणे में होगा अंतिम संस्कार..

भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का शुक्रवार को पुणे में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया गया है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही खराब तबीयत की वजह से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को सुबह 9 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी जान चली गई।

देवी सिंह शेखावत पिछले दो दिनोंस बीमार चल रहे थे | उन्हें दिल क दौरा पड़ा था| उनका इलाज पुणे के केईएम अस्पताल में चल रहा था| लेकिन उनकी हालत बिगडती जा रही थी | उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे पुणे में होगा| देवी सिंह शेखावत शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित कॉलेज के प्राचार्य रहे देवी सिंह शेखावत अमरावती से 1985 में विधायक चुने गए थे।

देवी सिंह शेखावत और प्रतिभा पाटिल का विवाह 7 जुलाई 1965 को हुआ था| देवी सिंह शेखावत अमरावती से मेयर होने के अलावा वे वहा से विधायक भी चुने गए थे|  देवीसिंह पाटिल का अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही पुणे में किया जाएगा। उनके परिवार में प्रतिभा पाटिल के अलावा एक बेटा और बेटी भी है।

About Post Author