सोमवार को सीएम योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुजफ्फरनगर दौरा, तैयारियों में जुटा पूरा प्रशासन

रिपोर्ट – आशीष यादव

मुज़फ्फरनगर – लोकसभा चुनाव की आहट होते ही राजनीतिक सरगर्मिया भी तेज हो गई हैं | सोमवार को सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुजफ्फरनगर के पौराणिक तीर्थ शुक्रताल आ रहें हैं | जिसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा है| शुक्रताल में सभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गांव फिरोजपुर में किसानों के साथ चौपाल पर वार्ता करेंगे साथ ही साथ दोनों नेता हरी झंडी दिखाकर ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भी करेंगे|

 

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और सांसद जेपी नड्डा जनसभा को करेंगे संबोधित 

सोमवार को मुजफ्फरनगर के पौराणिक तीर्थ शुक्रताल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे यहां शुभम सेवक समूह के लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे एवं सूर्य आश्रम में दर्शन करेंगे| इसके बाद वे गांव फिरोजपुर में किसानों के साथ चौपाल पर चर्चा करेंगे| गांव फिरोजपुर में अधिकारियों को हमला मौजूद दिखाई दिया टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है| टूटी नालियां ठीक की जा रही है और जोर-जोर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है| किसानों से बात की गई, तो किसान योगेश कुमार और राजकुमार ने बताया कि वे सरकार के कामकाज से तो संतुष्ट हैं लेकिन मोरना शुगर मिल की क्षमता बढ़ाई जानी उन्होंने बेहद जरूरी बताई, उन्होंने बताया कि पेराई क्षमता कम होने के चलते क्षेत्र के किसानों को गाना अन्यत्र मीलों में भेजना पड़ता है उनकी माने तो सरकार ने गन्ना  मूल्य ₹20 प्रति कुंतल तो बढ़ाया लेकिन यह अन्य प्रदेशों की तरह हो जाये तो और अच्छा होगा |

दोनों ही नेता किसानों से करेंगे वार्ता

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जब उनसे मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन का कार्यक्रम पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दोनों ही नेता किसानों से वार्ता करेंगे, किसानों को सम्मानित करेंगे एवं साथ ही साथ ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेंगे | उन्होंने बताया कि दोनों ही नेता गांव फिरोजपुर में चौपाल बैग पर बैठकर किसानों  की समस्याएं सुनेंगे| राजकुमार चहर की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

1200 की संख्या में पुलिस बल तैनात

जिलाधिकारी अरविंद मुरप्पा बंगाली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में अधिकारी कार्यक्रम स्थल को तैयार करने में जुटे हैं| जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभा को संबोधित करने के पश्चात सुख तीर्थ में सुखदेव मंदिर के दर्शन करेंगे| इसके बाद गांव फिरोजपुर में किसानों के साथ वार्ता करेंगे, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं एटीएस की तैनाती की गई है साथ ही साथ 1200 की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें पांच कंपनी पीएसी भी लगाई गई है|उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एसपी ट्रैफिक दोबारा रूट डायवर्जन की जानकारी भी विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित कर दी गई है ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।

ग्राम परिक्रमा यात्रा का करेंगे शुभारंभ 

सर्दी जाते-जाते चुनाव की गर्मी वातावरण में आने लगी है सुबह के मुखिया योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा श्रीमद् भागवत की जननी शुक्रताल आ रहे हैं किसानों से वार्ता करेंगे ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेंगे और स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे| संभावना तो यह भी है कि शायद चुनावी शंखनाद पौराणिक तीर्थ शुक्रताल से ही हो जाए बहरहाल यह तो सोमवार को मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा की सभा के बाद ही सामने आएगा कि वह क्या घोषणा करते हैं लेकिन आम जनमानस की राय है कि शुक्रताल से ही लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो जाएगा |

About Post Author