मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहली बार रतलाम आगमन, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक

रिपोर्टर – राहुल बैरागी 

मध्य प्रदेश  – मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव आज पहली बार रतलाम आ रहे हैं। यहां वे लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कश्यप एवं वन,पर्यावरण एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

रतलाम के लिए रवाना

बता दें कि प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव सीएम बनने के बाद पहली बार शनिवार को रतनाम आ रहें हैं| भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मार्च को प्रातः 09:30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा रतलाम के लिए रवाना होंगे। रतलाम में 10:15 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उनका आगमन होगा। तत्पश्चात् 10:30 बजे होटल रूद्र पैलेस पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री डाॅ. यादव रतलाम लोकसभा क्षेत्र की रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

रतलाम से रवाना होंगे राणापुर के लिए

बैठक में  सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा एवं जिला प्रभारी, मंडल पदाधिकारी एवं प्रभारी, मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष, अपेक्षित है। बैठक पश्चात् 11:30 बजे वे रतलाम से राणापुर (झाबुआ) के लिए प्रस्थान करेंगे।

About Post Author