‘बीजेपी संविधान को बदलकर आरक्षण खत्म कर देगी और मतदान का अधिकार छीन लेगी’, रांची रैली में बोले संजय सिंह

KNEWS DESK- आम आदमी पार्टी (एएपी) के सांसद संजय सिंह ने रविवार यानि आज झारखण्ड की राजधानी रांची में विपक्षी की उलगुलान न्याय रैली के दौरान कहा कि अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतती है, तो आरक्षण खत्म कर देगी और मतदान का अधिकार छीन लेगी|

संजय सिंह ने रांची में रैली के दौरान कहा कि अभी अरुण गोविल ने मेरठ में कहा, 400 सीट दे दो संविधान बदलना है| मैं आपको बताना चाहता हूं कि अगर वे संविधान बदलते हैं, तो वो आरक्षण खत्म कर देंगे और मतदान का अधिकार छीन लेंगे| आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पहले कहा था कि आरक्षण खत्म कर देना चाहिए| हमेशा याद रखें कि जब तक हम जिंदा हैं, हम आरक्षण और देश के संविधान की रक्षा करेंगे|

कोर्ट से परमिशन लेकर राज्यसभा पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, लेकिन नहीं ले पाए शपथ - Rajya Sabha Chairman refused to allow AAP leader Sanjay Singh to take oath as an MP

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार पर बोलती है| झूठे सबूतों के आधार पर हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जेल भेजती है| ऐसा लगता है जैसे ओसामा बिन लादेन और डाकू गब्बर सिंह अहिंसा की वकालत कर रहे हैं| सिंह ने कहा कि झूठे सबूतों के आधार पर हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के बावजूद बीजेपी भ्रष्टाचार पर बोलती है|

About Post Author