इमरान खान के भारत की तारीफ वाले बयान पर बोली मरियम नवाज, कहा- वह पड़ोसी देश को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहीं चले जाए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सियासत में बड़े फेरबदल की अटकले तेज हो रही है। इस बीच कल पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश को संबोधित किया, जिसमें उन्होने भारत की तारीफ की थी। अब इस पर विपक्षी दल की नेता मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि, अगर वह पड़ोसी देश को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो उन्हें वहीं चले जाना चाहिए।

बता दे की इमरान खान ने अपने बयान में कहा की, भारत को ‘‘सम्मान की महान भावना वाला देश” बताने के बाद आयी है। प्रधानमंत्री खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले शुक्रवार रात देश के नाम अपने संबोधन में कहा था कि वह भारत के खिलाफ नहीं हैं और पड़ोसी देश में उनके कई प्रशंसक हैं।

क्या बोले थे प्रधानमंत्री खान-

उन्होंने कहा था, ‘‘कोई भी महाशक्ति भारत को उसके हितों के खिलाफ कुछ करने के लिए विवश नहीं कर सकती. वे (भारत) प्रतिबंधों के बावजूद भारत से तेल खरीद रहे हैं. कोई भी भारत को हुक्म नहीं दे सकता. यूरोपीय संघ के राजदूतों ने यहां जो कुछ कहा है, क्या वे भारत में भी ऐसा ही कह सकते हैं?”

मरियम ने बयान पर किया पलटवार-

उनकी टिप्पणियों पर जवाब देते हुए मरियम ने कहा कि खान का ‘‘दिमाग खराब हो गया है.’ अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम (48) ने कहा, ‘‘अगर आप भारत को इतना ज्यादा पसंद करते हैं तो वहां चले जाइए और पाकिस्तान में जीना छोड़ दीजिए.”

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री खान ने विपक्षी दलों को हैरत में डालते हुए भारत की प्रशंसा की है. उन्होंने पिछले सप्ताह ही, भारत की स्वतंत्र विदेश नीति के लिए उसकी तारीफ की थी।

About Post Author