फायरिंग मामले के बाद सलमान खान के घर पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम शिंदे, पुलिस को दिए सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

KNEWS DESK- सुपरस्टार सलमान खान के घर बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना लगातार चर्चा में बनी हुई है| वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार यानि आज एक्टर के घर पहुंचे| उनके घर पर गोलीबारी के सिलसिले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद सीएम ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया|

फायरिंग मामले को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सलमान और मैंने बात की और मैंने उन्हें बताया है कि पूरी सरकार उनके साथ है| जब यह घटना हुई, तो सुबह मैंने पुलिस आयुक्त से कार्रवाई करने के लिए कहा| उन्होंने विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया, जो बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं|  दोनों पुलिस हिरासत में हैं| गोलीबारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी|

सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त को सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है|

After the firing incident CM Eknath Shinde reached Salman Khans house to meet him - फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान के घर पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे, परिवार से की मुलाकात,

आपको बता दें कि दो व्यक्ति – विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) – जो बीते रविवार को सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने के बाद भाग रहे थे| उन्हें सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया है|

About Post Author